Spread the love

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप ने चमोली जिले में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक की।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, August 17,

Relevance:  Priority 

Slug: Tunnel-Rescue 

Category: Accident, Natural Disaster, Planning, Human rights 

टीएचडीसी टनल हादसा; आयुक्त गढ़वाल ने ली श्रमिकों की तलाश व रेस्क्यू कार्यों की जानकारी 

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप ने चमोली जिले में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक की।

17 अगस्त 2026, चमोली: 

आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप ने चमोली जिले में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने रेस्क्यू अभियान की प्रगति, उपलब्ध संसाधनों, संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय तथा श्रमिकों के हितों से जुड़े विषयों पर विस्तृत समीक्षा की।  

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कुल 22 श्रमिक प्रभावित हुए, जिनमें से 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें 7 श्रमिक जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचाराधीन हैं, जबकि 1 श्रमिक को एम्स ऋषिकेश में उपचार दिया जा रहा है। हादसे में 8 श्रमिकों की दुखद मृत्यु हुई है, जबकि 2 लापता श्रमिकों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इसके अलावा रेस्क्यू अभियान के तहत टनल से तीन मशीनें हटाई जा चुकी हैं और एक एक्सकेवेटर और एक डम्पर को हटाने का कार्य जारी है। जिसपर आयुक्त ने शेष मशीनरी को हटाने और टनल के अंदर खोज एवं बचाव कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेस्क्यू अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

आयुक्त गढ़वाल ने श्रम अधिकारी को टीएचडीसी परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के पीएफ से संबंधित अभिलेखों की जांच कर स्पष्ट एवं तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। 

(बैठक की फोटो संल्गन)

कैप्शन_आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप ने चमोली जिले में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के संबंध में समीक्षा बैठक की


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *