Spread the love

नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

जन्म के तुरंत बाद देखभाल, स्तनपान और संक्रमण से बचाव पर विशेष जोर

सूचना/पौड़ी/16 नवंबर 2026:

नवजात शिशुओं को जीवन के शुरुआती दिनों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षित देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में नवजात शिशु सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आगामी 21 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से नवजात शिशुओं की देखभाल से जुड़े जरूरी पहलुओं पर स्वास्थ्य कर्मियों और आमजन को जागरूक किया जाएगा।

सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मेघना असवाल ने किया। उन्होंने कहा कि नवजात अवस्था में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार बेहद जरूरी है। इसके लिए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के साथ ही शिशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच तथा उच्च जोखिम वाले नवजातों की समयबद्ध पहचान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर निगरानी और प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन से शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।

जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन जंगपानी ने प्रशिक्षण के दौरान जन्म के तुरंत बाद नवजात की देखभाल, कंगारू मदर केयर, स्तनपान, टीकाकरण और संक्रमण से बचाव के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने शिशुओं में खतरे के संकेतों को पहचानने, समय पर उपचार उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने की प्रक्रिया भी समझाई।

प्रशिक्षण में जिले की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), एएनएम, चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, डॉ. अलीशा सचदेवा, डॉ. राजनंदिनी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *