Spread the love

कोटद्वार में 18 नवंबर को असम राइफल्स का मेगा पूर्व सैनिक सम्मेलन

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा होंगे मुख्य अतिथि

असम राइफल्स की ओर से 18 नवंबर, 2026 (बुधवार) को कोटद्वार में मेगा पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा, एवीएसएम, एसएम मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

  • तिथि: 18 नवंबर, 2026 (बुधवार)
  • समय: प्रातः 10:00 बजे
  • स्थान: सुंदरियाल बैंक्वेट हॉल, कोटद्वार (उत्तराखंड)

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक निर्देश:

  1. सभी आमंत्रित मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे कार्यक्रम स्थल पर 18 नवंबर को प्रातः 10:00 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें।
  2. उपस्थिति सूची तैयार करने के लिए मीडिया प्रतिनिधि अपना नाम, मीडिया संस्थान का नाम और आधार कार्ड संख्या मोबाइल नंबर 9800599900 पर उपलब्ध कराएं।
  3. कार्यक्रम स्थल पर मीडिया प्रतिनिधियों एवं उनके उपकरणों की सुरक्षा जांच की जाएगी। सभी से सुरक्षा कर्मियों को सहयोग देने का अनुरोध है।
  4. कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मीडिया प्रतिनिधि अपने मीडिया संस्थान का पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं।

कार्यक्रम से संबंधित समन्वय एवं अन्य जानकारी के लिए वेटरन सेल के अधिकारी 2आईसी आरएस पठानिया से मोबाइल नंबर 81328 05874 पर संपर्क किया जा सकता है।

संपर्क:
चेतन सिंह कबसूरी
लेफ्टिनेंट कर्नल
जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा), देहरादून
मोबाइल: 8954703325

प्रेषक:
जनसंपर्क इकाई, रक्षा मंत्रालय, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *