57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI में दुनिया भर की 10 फिल्में प्रतिष्ठित ICFT-UNESCO गांधी मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।
SHABD,NEW DELHI, November 16,
नवंबर 16, नई दिल्ली:
गोवा में 20 से 28 नवंबर तक होने जा रहे 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया यानी IFFI में दुनिया भर की 10 फिल्में प्रतिष्ठित ICFT-UNESCO गांधी मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।
भारत की 3 फिल्मों समेत इस अंतरराष्ट्रीय चयन में अलग-अलग देशों की कहानियां शामिल हैं। शांति, सहिष्णुता, सामाजिक न्याय, मानवीय संवेदनाओं और आपसी सौहार्द जैसे विषयों पर आधारित ये फिल्में सिनेमा के जरिए गांधीवादी मूल्यों और साझा मानवीय विरासत को सामने लाएंगी।
