Spread the love

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में संचालित दावे व आपत्तियों के निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया।

 SHABD,Dehradun, August 4,

Relevance:  Ordinary 

Slug: SIR

Category:  People, Election, Planning, Human rights 

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान: जिलाधिकारी ने किया दावे और आपत्ति निस्तारण केंद्र का निरीक्षण

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में संचालित दावे व आपत्तियों के निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया।

04 अगस्त 2026, चमोली: 

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में संचालित दावे व आपत्तियों के निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर के दूसरे चरण में जिन मतदाताओं के नाम अभी तक मैप नहीं हो पाए हैं या किसी विवरण में त्रुटि है, उनपर सुनवाई की जा रही है। बीएलओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर त्रुटियों का तत्काल निराकरण कर रहे हैं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिनके नाम अभी तक मैप नहीं हुए हैं और जिनके विवरण में कोई त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित सुनवाई केंद्रों पर पहुंचकर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करें, ताकि उनके दावे व आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण किया जा सके।

संलग्न_ फोटो (कैप्शन_जिलाधिकारी ने किया दावे और आपत्ति निस्तारण केंद्र का निरीक्षण )


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *