कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14 हजार 520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है।
SHABD,Dehradun, October 31,
Relevance: Priority
Slug: Maha-Kumbh
Category: Local updates, Maha Kumbh, National, Religion, Food, Government
उत्तराखंड को 14 हजार 520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित

कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14 हजार 520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है।
31 अक्तूबर 2026, देहरादून:
कुंभ मेला-2027 के सफल आयोजन के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 14 हजार 520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित किया है। इसमें 7 हजार 260 मीट्रिक टन गेहूं और इतनी ही मात्रा में चावल शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसकी जानकारी दी। राज्य सरकार ने मेले के दौरान खाद्यान्न की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से अतिरिक्त आवंटन का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे मेले के दौरान खाद्यान्न की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
