उत्तराखंड पुलिस की पहचान में 26 साल बाद बदलाव होने जा रहा है। छह नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे।
SHABD,Dehradun, October 31,
Relevance: Priority
Slug: Home minister Visit
Category: Local updates, National, Police, Planning
दून आएंगे गृह मंत्री! पुलिस की पहचान में होगा 26 साल बाद बदलाव
उत्तराखंड पुलिस की पहचान में 26 साल बाद बदलाव होने जा रहा है। छह नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे।
31 अक्तूबर 2026, देहरादून:
उत्तराखंड पुलिस की पहचान में 26 साल बाद बदलाव होने जा रहा है। छह नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति पुलिस कलर’ से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पुलिस के नए प्रतीक चिह्न और ध्येय वाक्य का भी अनावरण किया जाएगा।
उत्तराखंड पुलिस का वर्तमान ध्येय वाक्य ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ बदलकर ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ किया जाएगा। नए प्रतीक चिह्न में हिमालय की चोटियों और बहती नदी को दर्शाया गया है। इसके चारों ओर विजय, गौरव और सम्मान के प्रतीक लॉरेल रीथ को स्थान दिया गया है। पुलिस के इस नए लोगो का उपयोग पुलिसकर्मियों की वर्दी, टोपी और बेल्ट पर किया जाएगा। बाजू पर लगाए जाने वाले प्रतीक चिह्न के रंगों में भी बदलाव किया गया है।
नए प्रतीक चिह्न और ध्येय वाक्य को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की विशेष समिति गठित की गई थी।
