Spread the love

उत्तराखंड:  नाबार्ड स्थापना दिवस पर स्वयं सहायता समूहों ने साझा की सफलता की कहानियां

नैनीताल जनपद में नाबार्ड स्थापना दिवस के सप्ताहंत अवसर पर काठगोदाम में स्वयं सहायता समूहों के मध्य एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 SHABD,Dehradun, July 7,

उत्तराखंड:  नाबार्ड स्थापना दिवस पर स्वयं सहायता समूहों ने साझा की सफलता की कहानियां

नैनीताल जनपद में नाबार्ड स्थापना दिवस के सप्ताहंत अवसर पर काठगोदाम में स्वयं सहायता समूहों के मध्य एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड द्वारा समर्थित एवं प्रोत्साहित स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई तथा प्रशिक्षण एवं बैंक ऋण के माध्यम से आजीविका के क्षेत्र में प्राप्त अपनी उपलब्धियों एवं सफलता की कहानियों को साझा किया। इस दौरान जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड मुकेश बेलवाल ने बताया कि नाबार्ड की स्थापना वर्ष 1982 में ग्रामीण विकास, कृषि उन्नयन एवं वित्तीय समावेशन को गति देने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह आज महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। नाबार्ड द्वारा कौशल विकास, क्षमता निर्माण, उद्यमिता विकास, आजीविका संवर्धन तथा विपणन सहायता के माध्यम से समूहों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं में निशा आर्य, कविता देवी, इंद्रा देवी, दीपशिखा ने बताया कि उन्होने आत्मनिर्भर बनने के लिए बहुत कुछ सीख लिया है।

बाइट  1- मुकेश बेलवाल, जिला विकास प्रबंधक, नैनीताल 

बाइट  2- निशा आर्य, प्रतिभागी 

बाइट  3- कविता देवी, प्रतिभागी 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *