महिलाओं द्धारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए अब पैट्रोल पम्पों पर ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जा रहे हैं।
SHABD,Dehradun, June 27,
Relevance: Priority
HIlans Outlet
Marking: Lead All
Category: Business, Planning, Government
पेट्रोल पंपों पर खुलेंगे महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ‘हिलान्स आउटलेट’
महिलाओं द्धारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए अब पैट्रोल पम्पों पर ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जा रहे हैं।
27 जून 2026, देहरादून:
महिलाओं द्धारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए अब पैट्रोल पम्पों पर ‘हिलान्स आउटलेट’ स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य स्तर पर जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसका सीधा फायदा यह होगा कि पेट्रोल-डीजल भराने रुकने वाले पर्यटक और स्थानीय इन पहाड़ी उत्पादों को खरीद सकेंगे। इस पहल की शुरुआत देहरादून जिले के विकासखंड डोईवाला से होने जा रही है।
हिलान्स आउटलेट्स पर उत्तराखंड के शुद्ध और प्रामाणिक उत्पाद उपलब्ध होंगे। इनमें मुख्य रूप से पारंपरिक पहाड़ी दालें (जैसे गहत, भट्ट और तोर), शुद्ध पहाड़ी मसाले तथा जड़ी-बूटियाँ, स्थानीय डेयरी एवं खाद्य उत्पाद के साथ ही ग्रामीण महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित हैंडीक्राफ्ट सामग्रियां भी शमिल है।
जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) सोनम गुप्ता ने बताया कि ‘‘स्टेट लेवल पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ हुए एमओयू के तहत पहले चरण में डोईवाला के ‘फन एंड फूड किंगडम वाटर पार्क’ के पास स्थित आईओसीएल पेट्रोल पंप पर प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’ खोला जा रहा है। इसके बाद अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा।’’
बाइट– सोनम गुप्ता, जिला परियोजना प्रबंधक रीप, देहरादून
कैप्शन_ डोईवाला में आईओसीएल पेट्रोल पंप पर प्रदेश का पहला ‘हिलान्स आउटलेट’ खोला जा रहा है। इसके बाद अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा।’’

कैप्शन_महिलाओं द्धारा तैयार किए गए उत्पाद।
