Spread the love

जिलाधिकारी पैदल पहुंचे कार्यालय, ईंधन बचाने की लोगों से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील पर हरिद्धार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पहल करते हुए अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे।

 SHABD,Dehradun, May 14,

14 मई 2026, हरिद्धार:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील पर हरिद्धार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित पहल करते हुए अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की। 

जिलाधिकारी ने बताया कि बैठकों का संचालन भी वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा, आवश्यकता पड़ने पर ही अधिकारियों को बैठक में बुलाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत बचत के लिए अनावश्यक विद्युत लाइटों तथा उपकरणों का उपयोग न करने के निर्देश दिए और कार्यालय कक्ष से बाहर जाने पर अपने कक्षों में लाइट बंद करने की बात कही। 

बाइट- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार

https://youtu.be/6PO_xUzQluw


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *