Spread the love


मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा

by PIB Delhi

  1. भारत निर्वाचन आयोग ने अनुलग्नक-I में वर्णित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का निर्देश दिया है।
  2. जनगणना के साथ चल रहे गृह सूचीकरण के लिए सामान्य फील्ड मशीनरी (जमीनी स्तर पर कार्य नियुक्त कर्मचारियों) को ध्यान में रखते हुए एसआईआर का तीसरा चरण निर्धारित किया गया है।
  3. इसके साथ ही तीसरे चरण में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण लागू हो जाएगा। इन तीनों राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जनगणना का दूसरा चरण पूरा होने और ऊपरी इलाकों/बर्फ आच्छादित क्षेत्रों में मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण संचालित करने का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।
  4. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण के दौरान, 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं से संपर्क करेंगे। इनकी सहायता के लिए राजनीतिक दलों द्वारा गणना के दौरान नियुक्त किए गए 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) भी मौजूद रहेंगे। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार बूथ स्तरीय अधिकारी और बूथ स्तरीय एजेंट का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।
  5. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है जिसमें मतदाता, राजनीतिक दल और चुनाव अधिकारी सहित सभी हितपक्ष शामिल होते हैं। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बीएलए (बूथ स्तरीय एजेंट) नियुक्त करें, ताकि उन सबकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो और एसआईआर पूरी पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की पूर्ण भागीदारी के साथ संचालित हो।
  6. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के पहले दो चरणों में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में, एसआईआर के आदेश की तिथि तक लगभग 59 करोड़ मतदाताओं वाली एसआईआर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में 6.3 लाख से अधिक बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख बीएलए शामिल हुए।

अनुलग्नक – 1

 राज्य/केंद्रशासित प्रदेशएसआईआर की अर्हक तिथितैयारीप्रशिक्षण और मुद्रणबीएलओ का घर-घर दौरामतदान केंद्रों का युक्तिकरणमतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशनदावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधिनोटिस चरण/ दावों का निपटान औरआपत्तिअंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
ओडिशामिजोरमसिक्किममणिपुर 01.07.202620.05.2026 से29.05.202630.05.202628.06.2026 तक 28.06.2026 तक 05.07.202605.07.2026 से04.08.202605.07.2026 से02.09.2026 06.09.2026
5. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव01.07.202625.05.2026 से03.06.202604.06.202603.07.2026 तक 03.07.2026 तक 10.07.202610.07.2026 से09.08.202610.07.2026 से07.09.2026 11.09.2026
 6. उत्तराखंड 01.07.202629.05.2026 से07.06.202608.06.202607.07.2026 तक 07.07.2026 तक 14.07.202614.07.2026 से13.08.202610.07.2026 से11.09.2026 15.09.2026
आंध्र प्रदेशअरुणाचल प्रदेशहरियाणाचंडीगढ़ 01.07.202605.06.2026 से14.06.202615.06.202614.07.2026 तक 14.07.2026 तक 21.07.202621.07.2026 से20.08.202621.07.2026 से18.09.2026 22.09.2026
तेलंगानापंजाब 01.10.202615.06.2026 से24.06.202625.06.202624.07.2026 तक 24.07.2026 तक 31.07.202631.07.2026 से30.08.202631.07.2026 से28.09.2026 01.10.2026
कर्नाटकमेघालयमहाराष्ट्रझारखंडदिल्ली 01.10.2026 20.06.2026 से29.06.202630.06.202629.07.2026 तक 29.07.2026 तक 05.08.2026 05.08.2026 से04.09.2026 05.08.2026 से03.10.2026 07.10.2026
 18. नागालैंड 01.10.202605.08.2026 से14.08.202616.08.202614.09.2026 तक 14.09.2026 तक 20.09.202620.09.2026 से20.10.202620.09.2026 से18.11.2026 22.11.2026
 19. त्रिपुरा 01.10.202605.09.2026 से14.09.202615.09.202614.10.2026 तक 14.10.2026 तक 21.10.202621.10.2026 से20.10.202621.10.2026 से19.12.2026 23.12.2026

अनुलग्नक -2

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशबीएलओ की संख्याबीएलए की संख्यामतदाता (दिनांक 12.05.2026 तक)
आंध्र प्रदेश46,39768,8684,16,16,061
अरुणाचल प्रदेश228831318,87,607
चंडीगढ़61411435,18,663
डीएनएच और डीडी4884664,27,849
हरयाणा20629129172,06,63,155
झारखंड29571216442,64,89,777
कर्नाटक5905025,2845,55,74,064
महाराष्ट्र97924969499,86,64,413
मणिपुर2996500320,91,999
मेघालय3551023,43,252
मिजोरम135334308,75,004
नगालैंड2432262313,56,858
दिल्ली एनसीटी13026288811,48,23,234
ओडिशा3812383913,34,33,659
पंजाब2445385472,14,56,297
सिक्किम5726814,71,094
त्रिपुरा3356675728,97,674
तेलंगाना35985258863,39,20,705
उत्तराखंड117332180879,76,466
कुल3,94,5413,42,40936,73,87,831

अनुलग्नक व्यवस्थित करें

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *