×
गढ़वाल मण्डल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मण्डल मुख्यालय पौड़ी में दिनांक 29 जून, 2019 को उत्तराखण्ड सरकार की राज्य कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक के मध्येनजर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की 30 जून, 2019 तक छुटियां निरस्त
प्रेसविज्ञप्ति सूचना/पौड़ी/दिनांक 19 जून 2019, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने गढ़वाल मण्डल की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मण्डल मुख्यालय पौड़ी में दिनांक 29 जून, 2019 को उत्तराखण्ड सरकार की राज्य कैबिनेट की प्रस्तावित बैठक के मध्येनजर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को 30 जून, 2019 तक मुख्यालय में बने रहने तथा किसी भी दशा में मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने अवकाश पर गये सभी अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश को भी तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए अपने कार्यस्थल/मुख्यालय पर लौटने के निर्देश दिये। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढवाल।
