मुख्य सचिव ने की ग्लेशियर झीलों, भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली और भूस्खलन न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में ग्लेशियर झीलों, भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली और भूस्खलन न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
SHABD,Dehradun, May 5,
05 मई 2026, देहरादून:
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में ग्लेशियर झीलों, भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली और भूस्खलन न्यूनीकरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक में ग्लेशियर झील विस्फोट जोखिम न्यूनीकरण के तहत वसुंधरा झील को पायलट साइट के रूप में विकसित करने की जानकारी दी गई, जहां अर्ली वार्निंग सिस्टम और निगरानी तंत्र स्थापित किए जाएंगे।
भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली की समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में अब तक 169 सेंसर और 112 सायरन लगाए जा चुके हैं। आईआईटी रुड़की के सहयोग से चेतावनी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है।
भूस्खलन और मलबा बहाव से जुड़े जोखिमों की समीक्षा में बताया गया कि चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि इन सभी कार्यों में संबंधित विभागों और तकनीकी संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए, ताकि आपदा जोखिम को प्रभावी ढंग से कम किया जा सके।
