Spread the love

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी हरिद्धार मयूर दीक्षित ने आगामी कांवड यात्रा को लेकर बैठक की। उन्होंने यात्रा को सुव्यवस्थित और सुगमता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

 SHABD,Dehradun, May 4,

04 मई 2026, हरिद्धार:

जिलाधिकारी हरिद्धार मयूर दीक्षित ने आगामी कांवड यात्रा को लेकर बैठक की। उन्होंने यात्रा को सुव्यवस्थित और सुगमता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 

बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं ,उनका पेचवर्क कार्य तत्परता से किया जाए और निर्माण सामग्री तथा मलवा रोड किनारे पर न रहे। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू संचालित हो सके। 

जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम को निर्देश दिए हैं कि पेयजल लाइनों के मरमत कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *