कृषि मंत्री ने किया डिजिटल भुगतान प्रणाली की अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली- सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ किया। पॉलीहाउस स्थापना योजना में किसानों को शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ लाभान्वित करने के लिए यह प्रणाली लागू की गई है।
SHABD,Dehradun, May 4,
04 मई 2026, देहरादून:
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नाबार्ड पॉलीहाउस योजना के अंतर्गत डिजिटल भुगतान प्रणाली- सीबीडीसी के माध्यम से अनुदान वितरण प्रक्रिया का शुभारम्भ किया। पॉलीहाउस स्थापना योजना में किसानों को शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ लाभान्वित करने के लिए यह प्रणाली लागू की गई है।
इस दौरान कृषि मंत्री ने कृषकों के खातों में प्रतीकात्मक रूप से डिजिटल भुगतान भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को साकार करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 50 से 100 वर्गमीटर आकार के छोटे पॉलीहाउस के लिए किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जिसके लिए 304.43 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। डिजिटल वॉलेट के माध्यम से सब्सिडी सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से पहुंचेगी।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत किसान “अपुणि सरकार” पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे, जिसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया होगी और पात्र किसानों को सीबीडीसी वाउचर जारी किए जाएंगे।
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 25 फर्मों एवं कंपनियों का पंजीकरण किया गया है। किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी पंजीकृत फर्म के माध्यम से पॉलीहाउस निर्माण करा सकते हैं।
बाइट– गणेश जोशी, कृषि मंत्री, उत्तराखंड