Spread the love

उत्तराखंड में शिक्षकों की अवकाश प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

उत्तराखंड में अब शिक्षकों की अवकाश प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इसके लिये विद्या समीक्षा केन्द्र के डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन मॉड्यूल जोड़ा जायेगा।

 SHABD,Dehradun, May 4,

04 मई 2026, देहरादून:

उत्तराखंड में अब शिक्षकों की अवकाश प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इसके लिये विद्या समीक्षा केन्द्र के डिजिटल प्लेटफार्म पर ऑनलाइन छुट्टी प्रबंधन मॉड्यूल जोड़ा जायेगा, जहां पर शिक्षक व अन्य कार्मिक अवकाश के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दे रही है, ताकि आधुनिक तकनीक के माध्यम से विभाग में पारदर्शिता, दक्षता, सुशासन के साथ-साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित हो सके। इसी कड़ी में सरकार ने शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों के अवकाश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।

डॉ. रावत ने बताया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से अवकाश से संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित और व्यवस्थित रहेंगे, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से शिक्षक अपनी सुविधानुसार आकस्मिक अवकाश, एच्छिक अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश, बाल्य देखभाल अवकाश ले सकेंगे। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *