उत्तराखंड: टिहरी में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा बैठक
टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।
SHABD,Dehradun, March 31,
उत्तराखंड:
टिहरी में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा बैठक
टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने रेल परियोजना के अधिकारियों से डंपिंग यार्ड, मलेथा, नैथाणा के भूमि मुआवजा संबंधी प्रकरणों, नैथाणा मोटर मार्ग, वीर शिरोमणि माधौ सिंह भंडारी की मलेथा रेलवे स्टेशन पर भव्य मूर्ति उनके जीवन वृतांत को प्रदर्शित करने के अलावा अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने मलेथा, नैथाणा के भूमि मुआवजा संबंधी प्रकरणों, के तत्काल निस्तारण हेतु उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर को गठित कमेटी के साथ तत्काल पुन पारदर्शिता के साथ सत्यापित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि संबंधित को ससमय पर मुआवजे की धनराशि वितरण कराई जा सके।
