समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना में प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता के लिए निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को दो लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख रुपए किया गया है।
SHABD,Dehradun, November 14,
Relevance: Ordinary
Slug: Scheduled Castes and Scheduled Tribes
Category: Local updates, Social Welfare, Student, Government, Education
अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना की आय सीमा बढ़ाई गई
समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना में प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता के लिए निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को दो लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख रुपए किया गया है।
14 नवम्बर 2026, देहरादून:

प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना में प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता के लिए निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को दो लाख रुपए से बढ़ाकर आठ लाख रुपए किया गया है। विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इससे अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगारपरक प्रशिक्षण के अवसर मिल सकेंगे।
