Spread the love

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

 SHABD,Dehradun, November 14,

Relevance: Ordinary  

Slug: Transport Department 

Category: Local updates, Travel, Transportation, Law and Order 

परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी, 187 चालान सहित 10 वाहन सीज

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।

14 नवम्बर 2026, हरिद्धार: 

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। हरिद्धार के बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद और रोड़ी बेलवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में 187 चालान सहित 10 वाहन सीज किए गए। 

इसके अतिरिक्त बिना वैध परमिट संचालन, परमिट शर्तों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, अनधिकृत वाहन परिवर्तन, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन तथा फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस व कर संबंधी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई है। यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने जैसे उल्लंघनों पर भी चालान किए गए।

परिवहन विभाग ने अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें तथा वाहन के आवश्यक प्रपत्र वैध रखें। सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्री परिवहन सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

बाइट– निखिल शर्मा, ARTO, हरिद्वार

वीडियो 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *