Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

आंगनबाड़ी केंद्र श्रीकोट में मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का संदेश

सूचना/पौड़ी/01 अप्रैल 2026:
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना खिर्सू द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र श्रीकोट-04 में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद गुड्डी देवी ने बालिका के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया तथा उपस्थित लाभार्थियों को उपहार वितरित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने बालिकाओं के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सुपरवाइजर उर्मिला बधाणी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को इनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, लाभार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान एवं जागरुकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *