IIFD की शानदार शुरुआत, दिल्ली को मिला नया फिल्म मंच: नंदन सक्सेना
फिल्म निर्माता नंदन सक्सेना ने IIFD की सराहना करते हुए कहा कि यह शानदार शुरुआत है। शुरुआती कमियों के बावजूद आने वाले वर्षों में महोत्सव और बेहतर होने की उम्मीद जताई।
SHABD,Delhi, March 29,
मार्च 29, नई दिल्ली:
दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव IIFD में देश-विदेश के कलाकारों की मौजूदगी देखने को मिल रही है। इस मौके पर पर्यावरण विषय पर तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके फिल्म निर्माता नंदन सक्सेना ने आयोजन की सराहना की।
डीडी न्यूज की संवाददाता से बातचीत में नंदन सक्सेना ने कहा कि भले ही वह अब मुंबई में रहते हैं, लेकिन उनकी आत्मा आज भी दिल्ली से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि IIFD के रूप में दिल्ली को एक शानदार फिल्म महोत्सव मिला है।
उन्होंने आयोजन को एक मजबूत शुरुआत बताते हुए कहा कि अभी यह शुरुआती चरण में है, इसलिए कुछ कमियां होना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्हें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह महोत्सव और बेहतर होगा।
बाइट: नंदन सक्सेना, फिल्म निर्माता
