Spread the love

12 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेंगे शिविर, हर विकासखंड में होंगे कैंप

सूचना/पौड़ी/12 फरवरी, 2026:

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्द्धन को बढ़ावा देने के लिए जनपद पौड़ी गढ़वाल में बैंक शाखावार ऋण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अधिकरण, विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों सहित ग्रामीणों को अधिक से अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर सृजित हो सकें। इसके लिए सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया गया है कि वे तैयार रोस्टर के अनुसार शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल सुविधा प्रदान करवाना सुनिश्चित करें।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक जनपद के सभी 15 विकासखण्डों में बैंक शाखा स्तर पर ऋण शिविर आयोजित होंगे। इसमें जिला सहकारी बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों की शाखाएं शामिल रहेंगी। शिविरों में संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक और ब्लॉक विकास अधिकारी की उपस्थिति में पात्र लाभार्थियों के ऋण प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।

विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस प्रकार के वित्तीय साक्षरता शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने में सहायता मिलेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *