महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
शिविर का उद्देश्य विभिन्न बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था।
SHABD,Dehradun, February 12,
12 फरवरी 2026, देहरादून:
जिला बाल संरक्षण इकाई और जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला कल्याण विभाग द्वारा आश्रय गृह सरफिना ट्रस्ट, देहरादून में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्देश्य विभिन्न बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की योजनाओं, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, स्पॉन्सरशिप योजना, अनाथ प्रमाण पत्र और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसे विषयों की जानकारी दी गई। बच्चों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित शैक्षिक वीडियो भी दिखाए गए। कार्यक्रम में लगभग 300 महिलाओं ने भाग लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

