Spread the love

भारत टैक्सी’ – देश का पहला सहकारी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म, 3 लाख से अधिक ड्राइवर जुड़े

नई दिल्ली, 10 फरवरी 2026
सहकारिता मंत्रालय ने रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘भारत टैक्सी’ नामक देश के पहले सहकारी नेतृत्व वाले राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म को सशक्त करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

6 जून 2025 को बहु-राज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत ‘भारत टैक्सी’ की स्थापना आठ राष्ट्रीय स्तर के सहकारी संस्थानों द्वारा की गई थी। यह प्लेटफॉर्म ‘सहकार से समृद्धि’ के सिद्धांत पर आधारित है और शून्य-कमीशन मॉडल पर कार्य करता है, जिसमें ड्राइवरों (सारथियों) को मुनाफे का सीधा वितरण किया जाता है।

वर्तमान में यह सेवा दिल्ली एनसीआर (दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा) तथा गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ और द्वारका में संचालित हो रही है। अब तक 9.90 लाख से अधिक ग्राहक और 3 लाख से अधिक ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं तथा 2.91 लाख से अधिक राइड पूरी की जा चुकी हैं।

एप के माध्यम से कोई कमीशन, सुविधा शुल्क या प्लेटफॉर्म शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, हवाई अड्डों के प्रीपेड बूथों पर संचालन खर्च हेतु 7% सेवा शुल्क लागू है।

भारत टैक्सी ड्राइवरों को स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति बचत और सहायता केंद्रों के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। महिला सशक्तीकरण के तहत “बाइक दीदी” पहल में 150 से अधिक महिला चालक जुड़ चुकी हैं।

सरकार का लक्ष्य 2029 तक चरणबद्ध तरीके से इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करना है।



Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *