Spread the love

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक ली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में हरिद्वार में होने वाले कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा की।

 SHABD,Dehradun, February 9,

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक ली

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में हरिद्वार में होने वाले कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित सभी तैयारियों को अक्टूबर माह तक पूरा किया जाए। साथ ही कुंभ की आवश्यकताओं को देखते हुए सभी प्रकार के निर्माण कार्य तय समय में पूरे हों। सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान भी रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य लंबित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार की प्राथमिकता है की कुंभ मेले का भव्य दिव्य और सफल आयोजन हो। सचिव, पीडब्ल्यूडी को अगले 24 घंटे के भीतर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट किया जाए। साथ ही कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटो का सौंदर्यकरण और आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण कार्य भी किया जाए। श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अखाड़ों, मठों ,संत समाज, संस्थाओं, समितियां एवं स्थानीय लोगों से परस्पर्म समन्वय करते हुए उनके सुझावों के अनुरूप मेले की तैयारी हो। मुख्यमंत्री ने कहा कुंभ मेला हमारी संस्कृति, आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस आयोजन को सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *