उत्तराखंड: प्रधानमन्त्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर खुलेंगे पशु औषधि विक्रय केंद्र
चम्पावत जिले में प्रधानमन्त्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर पशु औषधि विक्रय केंद्र खोले जाएंगे।
SHABD,Dehradun, February 9,
09 फरवरी 2026, चम्पावत:
चम्पावत जिले में प्रधानमन्त्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर पशु औषधि विक्रय केंद्र खोले जाएंगे। पशुपालन विभाग द्वारा बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए जिले के चारों विकास खण्डों से एक-एक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अगले माह से इन केंद्रों का संचालन शुरू हो जाएगा।
जिले के अपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल जोशी ने बताया कि चम्पावत जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों की तर्ज पर पशुओं के लिए भी सस्ती दवाइयों के स्टोर खोले जा रहे हैं। जिसके लिए चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट व पाटी विकास खण्डों से चार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों का संचालन बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें समिति द्वारा 1 फार्मेसिस्ट रखना होगा। इससे पशुपालको को दवाइयां सस्ते दामों में उपलब्ध हो जाएंगी।
बाइट– डॉ. राहुल जोशी, अपर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
