उत्तराखंड : कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का होगा आयोजन
उत्तराखँड के पौड़ी जिले के कोट्द्वार में भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा का पहला चरण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण प्रारंभ होने जा रहा है।
SHABD,Dehradun, January 12,
उत्तराखंड : कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का होगा आयोजन
उत्तराखँड के पौड़ी जिले के कोट्द्वार में भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती की लिखित सामान्य प्रवेश परीक्षा का पहला चरण उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब अगला चरण प्रारंभ होने जा रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 15 से 30 जनवरी तक गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में किया जाएगा, जिसमें दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षण होंगे। यह भर्ती रैली गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार के 13,000 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए की जाएगी। अभ्यर्थियों का भर्ती रैली स्थल पर पहुंचने पर आधार सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर आएं। सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाणपत्र और उनकी तीन-तीन स्वप्रमाणित छायाप्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, आधार कार्ड, ऑनलाइन जनित पुलिस चरित्र प्रमाणपत्र, 20 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, विद्यालय चरित्र प्रमाणपत्र शामिल हैं।
