उत्तराखंड : देहरादून जिले में ठंड के चलते बदला गया स्कूलों का समय
उत्तराखंड के देहरादून जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पाला और घने कोहरे के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
SHABD,Dehradun, January 12,
उत्तराखंड : देहरादून जिले में ठंड के चलते बदला गया स्कूलों का समय
उत्तराखंड के देहरादून जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड, पाला और घने कोहरे के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी, सविन बंसल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन, अब सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही किया जाएगा। यह व्यवस्था 31 जनवरी तक लागू रहेगी। भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में जिले के अधिकांश इलाकों में, सुबह के समय पाला पड़ने और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे आम जनमानस, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधनों से अपील की है कि, वे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर भेजें और सुबह के समय ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं।
