Spread the love

उत्तराखंड में प्रोसेसिंग यूनिट, प्रशिक्षण एवं तकनीकी से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने का लक्ष्य

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 SHABD,Dehradun, January 12,

12 जनवरी 2026, देहरादून:

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 

गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कैप (CAP) निदेशक को निर्देशित किया कि ऐसी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के किसानों की आय वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री जोशी ने विशेष रूप से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग यूनिट, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और राज्य के कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *