Spread the love

उत्तराखंड : शीतलहर जारी, केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

शुक्रवार दोपहर बाद केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।

 SHABD,Dehradun, January 3,

उत्तराखंड : शीतलहर जारी, केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार दोपहर बाद केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। धाम सहित पूरे जिले में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम बेहद ठंडा बना रहा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने के बाद देर शाम तक केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी होती रही। हालांकि बर्फबारी की गति धीमी रही लेकिन लगातार बादलों की मौजूदगी ने ठंड में और इजाफा किया। बीते दो दिनों से केदारनाथ धाम में आसमान पूरी तरह बादलों से ढका हुआ है। लगातार बदलते मौसम और बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर बना हुआ है। मौसम को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *