Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

नन्दाखाल विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

सूचना/पौड़ी/19 दिसम्बर 2025:
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से विकासखंड कल्जीखाल के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नन्दाखाल में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षिक एवं व्यावसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान कर उनके भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान दिवाई अनुसूया देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्जीखाल द्वारा छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसिलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं।

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही पाॅक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को स्कूल बैग वितरित किए गए, जबकि विद्यालय में उपस्थित छात्रों को पेन एवं नोटबुक भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्जीखाल सुषमा रावत, कनिष्ठ सहायक महाराज सिंह रावत, गोपाल कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री अरुणा, अंजू, सुनीता, पूर्णिमा, रीता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुनीता तोपवाल द्वारा किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *