Spread the love


फिल्म ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ के निर्माता–निर्देशक महेश प्रकाश सड़क हादसे में घायल, दिल्ली में चल रहा इलाज

कोटद्वार/मेरठ। फिल्म ‘वेलकम टू उत्तराखंड’ के निर्माता एवं निर्देशक महेश प्रकाश शुक्रवार को मेरठ के समीप एक सड़क हादसे में घायल हो गए। महेश प्रकाश दिल्ली से कोटद्वार अपनी फिल्म के प्रमोशन और स्क्रीनिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से रवाना हुए थे। इसी दौरान ड्राइवर की एक चूक के कारण उनकी कार आगे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में महेश प्रकाश सहित वाहन में मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

इसी बीच पीछे से आ रहे विनोद नगर, दिल्ली के प्रसिद्ध पॉडकास्टर, ब्लॉगर और अभिनेता मनीष जोशी ने मौके पर रुककर घायलों की मदद की। उन्होंने महेश प्रकाश के पुत्र को घटना की सूचना देकर तत्काल आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की।

मनीष जोशी की पहल पर महेश प्रकाश को उनके पुत्र के साथ तुरंत दिल्ली लौटाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार उनके पैर में चोट आई है और फिलहाल इलाज चल रहा है।

घटना के बाद फिल्म प्रमोशन कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। हालांकि टीम ने बताया कि महेश प्रकाश की स्थिति अब स्थिर है।



Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *