Spread the love

उत्तराखंड : देहरादून में एक अवैध डॉग बोर्डिंग हाउस सील

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिना लाइसेंस संचालित एक अवैध डॉग बोर्डिंग हाउस पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

 SHABD,Dehradun, November 16,

उत्तराखंड : देहरादून में एक अवैध डॉग बोर्डिंग हाउस सील

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बिना लाइसेंस संचालित एक अवैध डॉग बोर्डिंग हाउस पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शिमला बाईपास स्थित इस डॉग केयर सेंटर को एसडीएम कुमकुम जोशी की टीम ने सील कर दिया। छापेमारी के दौरान सेंटर से 10 श्वान और बिल्लियां मिलीं, जिन्हें अब एनजीओ के सुपुर्द किया जाएगा। जांच में यह भी सामने आया कि सेंटर में न उचित सुविधा थी और न ही लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। टीम को सहयोग न मिलने पर प्रशासन ने इसे गंभीर उल्लंघन माना और तुरंत सीलिंग की कार्रवाई की। शहर में पालतु जानवर के काटने की बढ़ती घटनाओं पर जिलाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी अवैध पेट शॉप और केयर सेंटरों पर अभियान तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *