Spread the love

सीटू से संबध बस्ती बचाओ आंदोलन के वाणीविहार में बैठक सम्पन्न।

देहरादून 6 नवम्बर 2025
सीटू से संबध बस्ती बचाओ आंदोलन के बैठक वाणी विहार आधोईवाला में सम्पन्न हुई। बैठक कि अध्यक्षता रविन्द्र कुमार नौढ़ियाल ने कि। इस अवसर पर बैठक का संचालन सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल ने किया।
इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा बस्तियों को मालिकाना हक देने के नाम पर आपस में बाँटने का काम कर रही है उन्होंने बताया कि 9 अक्टूबर 2025 को मुख्य सचिव कि अध्यक्षता में हुई बैठक में सन 2011 -12 कि आबादी के आधार पर ए, बी, सी तीन श्रेणी बनाई गयी है जिसके तहत अधिकांश आबादी मालिकाना हक के दायरे से बाहर हो जायेगी और बहुमत जनता को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सरकार कि गरीब व मजदूर विरोधी होने का चेहरा सामने आ गया है उन्होंने बताया कि सीटू इसका कड़ा विरोध करता और इसके विरोध में व्यापक आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर एक बस्ती बचाओ आंदोलन कि कमेटी का भी चुनव किया गया जिसमे कुसुम नौढ़ियाल संयोजक अनीता रावत, बीना बिष्ट,संगीता थापा, विनीता थॉमस सदस्य चुने गये।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमाई , राम फल, ओम प्रकाश डोबरियाल, सुरेश थापा, संगीता नैथानी, मीना मावल, संगीता जुयाल, बासमती देवी, शकुंतला, सुधीर मवाल, कांता देवी, डिम्पी डोबरियाल,आदि उपस्तिथ थे


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *