उत्तराखंड: राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में 2024-25 सत्र में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 4 अक्टूबर 2025 को चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया।
Story Line :
SHABD,Dehradun, October 4,
उत्तराखंड
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में
चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में 2024-25 सत्र में उत्तीर्ण होने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 4 अक्टूबर 2025 को चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। संस्थान में दीक्षांत समारोह का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में विज्ञान भवन, नई दिल्ली से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कौशल दीक्षांत समारोह के सीधे प्रसारण के बाद हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उद्योग परिसंघ उत्तराखंड के निदेशक गौरव लांबा ने शिरकत की है। समारोह में कुल 325 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं प्राचार्य ज्ञान प्रकाश चौरसिया ने प्रशिक्षार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार योग्य बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर करना है।
बाइट 1
गौरव लांबा, निदेशक, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)
बाइट 2- ज्ञान प्रकाश चौरसिया, आईएसडीएस उप निदेशक/प्राचार्य, एनएसटीआई
