Spread the love

टीकमगढ़ में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

टीकमगढ दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय बयोश्री योजना और एलिम्को जबलपुर के सहयोग से संचालित किया गया। शिविर में एलिम्को जबलपुर से आए विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दिव्यांगता के आधार पर उन्हें सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए पंजीकरण भी किया गया। परीक्षण में विभिन्न प्रकार की शारीरिक कठिनाइयों और आवश्यकताओं का मूल्यांकन किया गया। शिविर के दौरान सामाजिक जागरूकता भी बढ़ाई गई और लोगों को दिव्यांगजन के अधिकारों, सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। ——– बाइट  राकेश सेठी, एलिम्को जबलपुर  बाइट  सौरभ तिवारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग   ——– टीकमगढ़ में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर राष्ट्रीय बयोश्री योजना के तहत सहायक उपकरण वितरण के लिए पंजीकरण एलिम्को जबलपुर के विशेषज्ञों ने दिव्यांगजन का परीक्षण किया निशुल्क चयनित लोगों को 28 सितंबर को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *