Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

कृषकों से संवाद कर कृषि विभाग की योजनाओं एवं तकनीकी सुविधाओं की दी जानकारी

सूचना/पौड़ी/10 सितंबर, 2026:
मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल ने न्याय पंचायत पंचाली, विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र में विभिन्न कृषकों के फल उद्यान एवं कीवी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषकों से कृषि-बागवानी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उत्पादन बढ़ाने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया।

मुख्य कृषि अधिकारी ने ग्राम सभा साकनी बड़ी में कृषक रतन सिंह असवाल के लगभग 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित फल उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान में फल उत्पादन, पौधों के रखरखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कृषक से आवश्यक जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने ग्राम नैथाना में कृषक राकेश नैथानी के लगभग 5 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित कीवी फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने कीवी उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों एवं फार्म में अपनाई जा रही तकनीकों की जानकारी लेते हुए कृषक से उत्पादन और विपणन संबंधी विषयों पर भी चर्चा की।

इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी ने कृषकों को कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान न्याय पंचायत प्रभारी भगवती प्रसाद थपलियाल, सुभाष रावत, अजय रावत, राकेश नैथानी, मोहित नैथानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *