Spread the love

पौड़ी गढ़वाल स्थित लैंसडाउन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शान्त वादियों के लिए प्रख्यात है।

 SHABD,Dehradun, September 14,

उत्तराखंड

:  

जल संरक्षण और पर्यटन का नया मॉडल बना लैंसडाउन

पौड़ी गढ़वाल स्थित लैंसडाउन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शान्त वादियों के लिए प्रख्यात है। लेकिन अब लैंसडाउन यहां के तालाब और जल संरक्षण के लिए भी प्रख्यात हो रहा है। लैंसडाउन स्थित गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर ने यहां तीन तालाब बनाए हैं, जो जल संरक्षण के साथ ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सेना ने यहां भुल्ला ताल, वीर सिंह लेक और गौरव सेनानी लेक का निर्माण किया है। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर की कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद नेगी कहते हैं कि भुल्ला ताल की तर्ज पर दो अन्य तालाब बनाए जा रहे हैं, जिनमें बरसाती पानी का संरक्षण किया जायेगा साथ ही इन्हें पर्यटन से भी जोड़ा जायेगा। वही,  लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर कहते हैं कि, भुल्ला ताल का निर्माण सन 2003 में  सेना के द्वारा किया गया था। इसमें आज इसमें 32 लाख लीटर पानी संग्रहित है। इन तालाबों के निर्मित होने से क्षेत्र के लगभग सभी प्राकृतिक स्रोत आज भी जीवित हैं, जिसे लोग पानी ले रहे हैं। वहीं, पर्यटकों को भुल्ला ताल बहुत पसंद है यहां पर पेंडिंग से चलाई जाने वाली बोर्ड सभी को पसंद है। हरिद्वार से आए पर्यटक सारांश जोशी का कहना है कि यह ताल बेहद रमणीय है।

बाइट 1- ब्रिगेडयर विनोद नेगी,  कमांडेंट, गढ़वाल रायफल्स रेजिमेंट सेंटर, लैंसडाउन

बाइट 2- लेफ्टिनेंट कर्नल विजय तोमर,  गढ़वाल राइफल्स

बाइट 3- सारांश जोशी, पर्यटक  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *