दवाओं पर घटा GST, जनता को राहत
वीओ-भारत सरकार ने देश की जनता को राहत देने के लिए स्वास्थ्य उपकरणों और दवाओं पर लगने वाले गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स में बड़ी कटौती की है…. अब अधिकतर मेडिकल डिवाइस पर टैक्स की दरें घटाकर 18% और 12% से सीधे 5% कर दी गई हैं।…..इससे आम लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती होंगी और साथ ही MSME सेक्टर को भी मजबूती मिलेगी….आइए अब जानते हैं कि इस फैसले के तहत क्या-क्या बदलाव किए गए हैं… ग्राफिक्स इन- हेडर – स्वास्थ्य सेवाएं होंगी सस्ती, GST में बड़ी राहत -22 सितंबर से मेडिकल डिवाइसेज़ पर GST दरें घटाकर 5% की गईं -थर्मामीटर, बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, डायग्नोस्टिक किट होंगे सस्ते -जीवन रक्षक और कैंसर की दवाओं पर GST घटाकर 5% या शून्य किया गया -स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर टैक्स को पूरी तरह हटाया गया -फैसले से आम जनता को सीधी राहत, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ -छोटे उद्योगों को मिलेगा फायदा, MSME की लागत घटेगी -सरकार के फैसले से पब्लिक हेल्थ सेक्टर में आएगा सुधार -त्योहारों से पहले करोड़ों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद ग्राफिक्स आउट- वीओ-पीएम मोदी द्वारा गरीबों को ध्यान में रखकर उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए गोरखपुर के रेजेंसी हॉस्पिटल के यूनिट हेड संदीप शर्मा ने बताया कि इससे आम जनता की पहुंच और स्वास्थ्य उपकरण की लागत बेहतर होंगी…. बाइट – संदीप शर्मा, यूनिट हेड – रीजेंसी हॉस्पिटल, गोरखपुर (07 से 34 तक) वीओ- सरकार का ये कदम न सिर्फ दवाओं और मेडिकल उपकरणों की कीमतों को कम करेगा, बल्कि आम आदमी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की सोच को भी मजबूती देगा….अब इलाज सिर्फ ज़रूरत नहीं, बल्कि हर किसी की पहुंच में होगा।
SHABD,GORAKHPUR, September 14,
