उत्तराखंड के चमोली जिले में इन दिनों कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।
SHABD,Dehradun, September 14,
उत्तराखंड : चमोली जिले में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाया गया
उत्तराखंड के चमोली जिले में इन दिनों कांग्रेस संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस की विधायक दल की नेता और चमोली जिला पर्यवेक्षक अराधना मिश्रा ने आज चमोली का भ्रमण किया। इस अभियान में उनके साथ, बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला और पूर्व विधायक डा. जीतराम भी मौजूद थे। मीडिया के साथ बातचीत में विधायक अराधना मिश्रा ने कहा कि इन दिनों हरियाणा और उत्तराखंड में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसके तहत ब्लॉक स्तर पर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर राय ली जा रही है। साथ ही सुझाव मांगे जा रहे हैं।
बाइट – आराधना मिश्रा, पर्यवेक्षक, कांग्रेस
