सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी देहरादून से मिल कर उन्हें बीएलओ ड्यूटी से हटाने का विरोध दर्ज कर वापस बीएलओ ड्यूटी लगाने की मांग की इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भेजे गए ।
देहरादून 8 अगस्त 2025
आज सीटू से संबद्ध उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी देहरादून से मिला इस अवसर प्रतिनिधि मंडल ने आशाओं को बीएलओ ड्यूटी से हटाने का विरोध किया उन्होंने मांग की कि उन्हें वापस बीएलओ ड्यूटी लगाई जाए , इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ।

इस अवसर पर सीटू के जिला महामंत्री लेखराज व आशा यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती शिवा दुबे ने कहा कि जिस समय बीएलओ ड्यूटी करने का बहुत कम पैसा मिलता था उस समय आशाओं से बीएलओ का खूब काम करवाया गया आज जब बीएलओ के कुछ पैसा बढ़ाया गया है तो अब उन्हें हटाया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में आशय बीएलओ ड्यूटी कर करके परिपक्व हो गई है तो ऐसे में उन्हें हटाया जाना न्यायोचित नहीं है ।
इस अवसर पर नीरा कंडारी, नीरज यादव ,तारा, शबाना ,शशि बाला , नागेश्वरी , अंजलि, स्नेह लता ,अनुराधा , मधु , राधा , अनीता आदि उपस्थित थी ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून साविन बंसल ने आश्वस्त किया कि वे इस विषय में जानकारी ले कर कार्यवाही करेंगे और वे उनकी इस मांग को भारत निर्वाचन आयोग व उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग को भेज देंगे ।
उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन (सीटू)
