Spread the love

आयुष

azadi ka amrit mahotsav


सम्‍मेलन में हजार से अधिक प्रतिभागियों के साथ दुनिया भर के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान और स्‍वास्‍थ्‍य समुदाय आभासी माध्‍यम से जुड़ेंगे

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दशक के प्रभाव पर कल एक अध्ययन रिपोर्ट -‘योग प्रभाव’ जारी की जाएगी

आयुष मंत्रालय 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के रूप में 14 जून 2025 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में मिश्रित स्‍वरूप में वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘योग कनेक्ट’आयोजित करेगा। वैश्विक सम्मेलन में भारत और विदेश से योग गुरू, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, व्यापारिक दिग्‍गज, शोधकर्ता और वैश्विक तौर पर सामाजिक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने वाले विशिष्‍ट जन भाग लेंगे।

कार्यक्रम का समन्वय योग क्षेत्र के शीर्ष शोध निकाय, केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरवाईएन) कर रहा है। योग कनेक्ट 2025 सम्‍मेलन मिश्रित प्रारूप में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रमुख अंतरराष्ट्रीय योग संस्थान और स्‍वास्‍थ्‍य समुदाय वर्चुअल माध्‍यम से जुड़ेंगे साथ ही इसमें एक हजार से अधिक प्रतिभागी व्‍यक्तिगत रूप से शामिल होंगे। बहरीन, अमरीका, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया सहित चार से अधिक देशों के योग, स्वास्थ्य सेवा, अनुसंधान और कल्याण के क्षेत्रों के जाने-माने विशेषज्ञ सम्मेलन में भाग लेंगे। उनकी भागीदारी भारत के योग आंदोलन के वैश्विक महत्व को रेखांकित करती है।

शिखर सम्मेलन में केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा पिछले एक दशक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रभाव संबंधी राष्ट्रव्यापी अध्ययन संबंधी ‘योग प्रभाव’रिपोर्ट जारी की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहल की देश भर में पहुंच, प्रभावशीलता और परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान करने वाली यह रिपोर्ट शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए प्रासंगिक और महत्वपूर्ण होगी।

इसके अलावा, तीन महत्वपूर्ण ज्ञान कोष का अनावरण किया जाएगा जो निम्‍नलिखित हैं:

  • योग का दशक भर में पड़ने वाले प्रभाव पर ई-बुक
  • योग अनुसंधान के विज्ञानमितीय; (साइंटोमेट्रिक) विश्लेषण पर रिपोर्ट
  • भारतीय वृक्ष वैभवम: देशी भारतीय वृक्षों के महत्व और उनकी प्रासंगिकता का उल्‍लेख करने वाली चित्रात्‍मक पुस्तिका

शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे जो निम्‍नलिखित हैं:

i गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए योग

ii सामान्य योग नियमों का अध्ययन और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रभाव आकलन

iii योग-तकनीक: नवप्रवर्तकों की प्रस्तुति

iv सभी के लिए योग दृष्टि

v योग और इसके अनुप्रयोग

vi योग और जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं का स्वास्थ्य

vii योग वाणिज्य और उद्योग

योग कनेक्ट सम्‍मेलन का मुख्य आकर्षण योग क्षेत्र के दिग्गजों की भागीदारी होगी जिनमें स्वामी बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, श्री एचआर नागेंद्र, भिक्‍खु संघसेना और श्री भारत भूषण भाग लेंगे।

‘योग कनेक्ट’ योग के भविष्य को आकार दे रहे लोगों को साथ लाने का एक अनूठा अवसर होगा। यह भारत के वैश्विक योग आंदोलन के दस वर्ष पूरा होने का प्रतीक है जो 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के साथ आरंभ हुआ था। यूनेस्को ने भी योग को विश्‍व के लिए भारत का उपहार माना है। इस तरह के आयोजनों से भारत का दुनिया के साथ स्वास्थ्य, संतुलन और एकता का संदेश साझा करना जारी है।

***

एमजी/केसी/एकेवी/केके

(रिलीज़ आईडी: 2136234)

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Odia , Tamil , Telugu , Malayalam

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on email
Share on linkedin

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *