Spread the love

भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के नाम पर एक विशेष बैंक खाते में धन दान देने से संबंधित व्हाट्सएप का भ्रामक संदेश

इन दिनों व्हाट्सएप पर एक भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है, जिसमें भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और युद्ध में घायल अथवा शहीद हुए सैनिकों के लिए एक विशेष बैंक खाते में धन दान देने की बात कही गई है। इस संबंध में गलत तरीके से भेजे जा रहे संदेश में कैबिनेट के एक निर्णय का हवाला दिया गया है और अभिनेता श्री अक्षय कुमार को इस प्रस्ताव के मुख्य परिवाहक के रूप में उद्धृत किया गया है।

उक्त संदेश में खाते का गलत विवरण दिया गया है, जिसके कारण ऑनलाइन दान अस्वीकृत हो रहा है। दान देने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए और ऐसे धोखाधड़ी वाले संदेशों का शिकार नहीं बनना चाहिए।

सरकार ने युद्ध अभियानों के दौरान शहीद या दिव्यांग होने वाले सैनिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

सरकार ने वर्ष 2020 में ‘सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ)’ की स्थापना की थी, जिसका उपयोग थल सैनिकों/नौसैनिकों /वायुसैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है। इससे कोष से वे सैनिक और उनके परिवार लाभान्वित होते हैं, जो सक्रिय सैन्य अभियानों में अपने प्राण न्यौछावर कर देते हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। भारतीय सेना, रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग की ओर से इस कोष का लेखा-जोखा रखती है। दान हेतु सशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष के खाते में सीधे योगदान दिया जा सकता है। बैंक खातों का विवरण नीचे दिया गया है:

पहला खाता

कोष का नामसशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष
बैंक का नामकेनरा बैंकसाउथ ब्लॉकरक्षा मुख्यालय नई दिल्ली – 110011
आईएफएससी कोडCNRB0019055
खाता संख्या90552010165915
खाते का प्रकारबचत

दूसरा खाता

कोष का नामसशस्त्र सेना युद्ध हताहत कल्याण कोष
बैंक का नामभारतीय स्टेट बैंकसंसद मार्गनई दिल्ली – 110011
आईएफएससी कोडSBIN0000691
खाता संख्या40650628094
खाते का प्रकारबचत

कोई भी दान एएफबीसीडब्ल्यूएफ के पक्ष में नई दिल्ली में देय डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिसे डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर भेजा जा सकता है:

लेखा अनुभाग

ऐजटन्ट जनरल ब्रांच

सेरमोनीअल एंड वेलफेयर डायरेक्टरेट

कमरा संख्या 281-बी, साउथ ब्लॉक

रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय (सेना), नई दिल्ली  – 110011

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1916417581826650271&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2124748&sessionId=79349e47b77d7efd99daa7c7497655810e0a1362&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *