Spread the love

पीएमविकास अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान पर केंद्रित है

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएमविकास) शुरू किया है, जो मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है, जो पांच पूर्ववर्ती योजनाओं अर्थात‘सीखो और कमाओ,‘नई मंजिल,‘नई रोशनी,‘हमारी धरोहर’ और‘उस्ताद’को एकीकृत करती है; और कौशल विकास,अल्पसंख्यक महिलाओं की उद्यमिता और नेतृत्व; और स्कूल छोड़ने वालों के लिए शिक्षा सहायता के माध्यम से छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान पर केंद्रित है।

यह जागरूकता अभियान, छह केन्द्रीय अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए मंत्रालय की प्रचार सहित विकास योजनाओं के अनुसंधान/अध्ययन, निगरानी और मूल्यांकन योजना के तहत चलाया जा रहा है। सरकार ने पूरे देश में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, एफएम चैनलों के माध्यम से अल्पसंख्यकों के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मल्टी-मीडिया अभियान शुरू किए हैं। मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों पर पॉकेट बुकलेट और पैम्फलेट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित किए जाते हैं। जनता, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदायों तक सीधे पहुंचने और उनमें जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर ‘हुनर हाट/’लोक संवर्धन पर्व’ का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित योजनाओं/कार्यक्रमों के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने तथा योजनाओं/कार्यक्रमों पर फीडबैक प्राप्त करने के लिए परियोजना कार्यान्वयन एजेंसियों (पीआईए) के माध्यम से कार्यशालाओं/सेमिनारों के आयोजन को भी समर्थन दिया जाता है।

यह जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *