वैम! दिल्ली में मंगा, एनीमे और वेबटून प्रतिभाओं का आकर्षण; प्रतिभागियों ने जीवंत कॉस्प्ले और वॉयस एक्टिंग का प्रदर्शन किया
मंगा और एनीमे के प्रति अपने जुनून को बढ़ाने का अवसर: वैम में शामिल हों! और बड़ी जीत हासिल करें!
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई) ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय , भारत सरकार के सहयोग से 30 नवंबर, 2024 को दिल्ली में रोमांचक वैम! (वेव्स एनीमे और मंगा प्रतियोगिता) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली में आयोजित वैम! की इस नवीनतम प्रतियोगिता ने उत्साही भीड़ को आकर्षित किया और भारत के मंगा, एनीमे और वेबटून रचनाकारों की अपार रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित किया।
गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर और वाराणसी में अपनी सफलता के बाद, वैम! दिल्ली में मंगा (जापानी शैली की कॉमिक्स), वेबटून (डिजिटल कॉमिक्स) और एनीमे (जापानी शैली का एनीमेशन) सहित विभिन्न श्रेणियों में 199 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 28 जीवंत कॉस्प्ले और वॉयस एक्टिंग प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। उन्होंने उपने पसंदीदा एनीमे और गेमिंग पात्रों को जीवंत किया।

इस कार्यक्रम में वियतनामी अभिनेत्री, निर्देशक और निर्माता माई थू हुएन , अमेरिकी-वियतनामी निर्माता और अभिनेत्री जैकलिन थाओ गुयेन , मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार भसीन और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष श्री कमल पाहुजा भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए माई थू हुएन ने भारत में उभरती प्रतिभाओं की प्रशंसा की और अपनी आगामी नाटकीय रिलीज़, ए फ्रैजाइल फ्लावर के लिए अपनी प्रसन्नता साझा की। उन्होंने फिल्म को लचीलेपन और आत्म-खोज की एक शक्तिशाली कहानी के रूप में पेश किया जिसमें एक गहन भावनात्मक कथा के साथ लुभावने दृश्यों का मिश्रण किया गया है।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1863152489694126271&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2079522&sessionId=2620b867dcf7bc9ccf4fd3dec5fc94e18d66f521&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
कॉस्प्ले प्रतियोगिता और वॉयस एक्टिंग प्रतियोगिता
दिन का मुख्य आकर्षण बहुप्रतीक्षित कॉस्प्ले प्रतियोगिता थी जिसमें प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और सटीकता के साथ अपने पसंदीदा एनीमे और गेमिंग पात्रों को साकार किया। वॉयस एक्टिंग प्रतियोगिता में 14 कुशल प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदर्शन कलाओं में भारत की बढ़ती विशेषज्ञता को और अधिक प्रदर्शित किया।

उत्साह को और बढ़ाते हुए, इस कार्यक्रम में भारत के पहले एनीमे ‘ट्रायो‘ की एक विशेष झलक दिखाई गई जिस पर वर्तमान में वैभवी स्टूडियो में काम चल रहा है। इससे दर्शकों के बीच प्रेरणा और उम्मीद बढ़ गई है।
दिन का समापन एक भव्य पुरस्कार समारोह के साथ हुआ जहां विजेताओं को श्री अनुभव सिंह , ओएसडी (बीसी) के साथ बीसी-I, II, III और एनएमसी पीए टू ओएसडी (बीसी) और श्री गुरमीत सिंह, कार्यकारी निदेशक, भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर निर्यात संवर्धन परिषद ने सम्मानित किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार , वैकॉम द्वारा पेन टैबलेट , फेबर-कास्टेल द्वारा गुडी हैम्पर्स और ट्रायो के आधिकारिक मर्चेंडाइज मिले जो उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों को बताते हैं।

वैम! सिर्फ़ एक प्रतियोगिता नहीं है – यह भारत के रचनात्मक युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें सशक्त बनाने का एक आंदोलन है। प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और बौद्धिक संपदा निर्माण को प्रोत्साहित करके हमारा लक्ष्य भारत को मंगा, एनीमे और वेबटून के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। दिल्ली में प्रदर्शित जुनून और नवाचार भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।
वैम! दिल्ली के विजेता
वर्ग | स्थान | विजेता | पुरस्कार राशि (भारतीय रुपए) |
कॉस्प्ले | विजेता | विश | 5000 |
दूसरा स्थान | ध्रुव तुली | 3000 | |
वॉयस एक्टिंग | विजेता | रेशम तलवार | 5000 |
दूसरा स्थान | दीपक सैनी | 3000 | |
तीसरा स्थान | याजिन वढेरा | 2000 | |
मंगा | छात्र श्रेणी | हर्षिका | |
व्यावसायिक श्रेणी | रोहन दास | ||
वेबटून | छात्र श्रेणी | निशांत देसवाल |
यहां रेशम तलवार का विशेष उल्लेख किया गया – जो भारत की पहली मुख्यधारा की दृष्टिबाधित वॉयस एक्टर है।
वैम के बारे में!
वैव्स (वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट – https://wavesindia.org ) के हिस्से के रूप में, वैम! भारत के एनीमेशन, गेमिंग और मंगा क्षेत्रों को बढ़ाने के प्रयासों में सबसे आगे है। प्रत्येक शहर के साथ, यह नए रचनाकारों को प्रेरित करता है। यह नवाचार को बढ़ावा देता है और दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने वाली जीवंत कला का प्रदर्शन करता है।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-1&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1829472185829712082&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2079522&sessionId=2620b867dcf7bc9ccf4fd3dec5fc94e18d66f521&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
***