Spread the love

समाज कल्याण विभाग पौड़ी की ओर से ब्लॉक सभागार पोखड़ा में बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को अपने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख प्रीति देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की। प्रभारी खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह ने बताया कि बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण विभाग की ओर से 23 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। 19 लाभार्थियों का पेंशन सत्यापन, यूडीआईडी कार्ड के 17 आवेदनपत्र जमा करने के अलावा एक लाभार्थी को व्हील चेयर, एक वॉकर और दो छड़ी वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। उद्यान विभाग ने 2,326 रुपये मूल्य के बीज, कृषि विभाग ने 6,632 रुपये मूल्य के कृषि यंत्र और पशुपालन ने 160 रुपये की दवाइयां वितरित कीं। इस मौके पर बीकेटीसी सदस्य पुष्कर जोशी, ग्राम प्रधान महिपाल नेगी, राजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख विजय भारत भूषण, बलवंत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *