Spread the love

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर के निकट ढालीपुर क्षेत्र में स्थित आसन झील इन दिनों विदेशी प्रवासी पक्षियों से गुलजार है। सर्दियों की शुरुआत के साथ साइबेरिया, चीन, यूरोप और मध्य एशिया जैसे ठंडे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पक्षी यहां पहुंच रहे हैं।

 SHABD,Dehradun, October 28,

स्लग– आसन झील में प्रवासी पक्षी

Category- पर्यावरण / वन्यजीव

उत्तराखंड: आसन झील में विदेशी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर के निकट ढालीपुर क्षेत्र में स्थित आसन झील इन दिनों विदेशी प्रवासी पक्षियों से गुलजार है। सर्दियों की शुरुआत के साथ साइबेरिया, चीन, यूरोप और मध्य एशिया जैसे ठंडे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पक्षी यहां पहुंच रहे हैं। इनमें रुडी शेल्डक, बार-हेडेड गूज, रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, नॉर्दर्न पिंटेल, गैडवॉल, मलार्ड, नॉर्दर्न शॉवलर और कॉमन टील प्रमुख हैं। आसन झील को उत्तराखंड की पहली कंजर्वेशन रिजर्व साइट के रूप में जाना जाता है। ये प्रवासी पक्षी सर्दियों में यहां प्रवास करते हैं और गर्मी शुरू होने पर वापस अपने मूल क्षेत्रों की ओर लौट जाते हैं। वन विभाग इन पक्षियों की निगरानी कर रहा है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *