Spread the love

26 अक्टूबर 2024 कोटद्वार

कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नशे की बढ़ती प्रवृति के खिलाफ कोटद्वार विधानसभा के तड़ियाल चौक देवी रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के तत्वाधान में नशा मुक्ति संबंधित कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। अध्यक्ष खण्डूडी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा “नशा जीवन की दुर्दशा ” जिससे हम अपने शरीर का नाश कर अपने आप को अपने लक्ष्य से दूर करते है । हमें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रीत करना चाहिए व नशे से दूर रहना आज की आवश्यकत है । अध्यक्ष खण्डूडी ने सभी बच्चों , अभिभावकों व शिक्षकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ कर नशे से दूर रहने और समाज में अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए कहा ।

विस अध्यक्ष ने बताया कोटद्वार में बढ़ते नशे के खिलाफ हम सख्त है हम किसी भी स्थिति में नशे को बढ़ावा नहीं देना चाहते । अध्यक्ष ने सभी को नशे के दुष परिणाम की जानकारी दी और उन्हें अपने घर में भी लागू करने की अपील करी । उन्होंने बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी देते हुए भी बताया कि हमारे समाज में इस तरह के कृत भी हो रहे है जिन्हें हमें रोकने की जरूरत है ।

इस अवसर पर बिशप विंसेट नेल्लाई परमबिल अध्यक्ष एजुकेशन ऑफ द डायसिस ऑफ बिजनौर , मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर , पंकज भाटिया, सत्य प्रकाश थपलियाल , सिस्टर लाइनर प्रधानाचार्य , फादर जॉर्ज मैनेजर , अजयपाल सिंह रावत , आशा ,रजनी बिष्ट आदि अन्य उपस्थित रहे ।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *