Spread the love

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – सितम्बर, 2024

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह सितम्बर 2024 में 7 अंक प्रत्येक की वृद्धि दर्ज कर क्रमशः सूचकांक 1304 और 1316 के स्तर पर पहुंच गया।

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह सितम्बर, 2024 में क्रमशः 6.36% और 6.39% दर्ज की गई, यह दर सितम्बर, 2023 में 6.70% और 6.55% थी। अगस्त 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 5.96% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.08% थे।

अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)

वर्गकृषि श्रमिकग्रामीण श्रमिक
अगस्त, 2024सितम्बर,2024अगस्त, 2024सितम्बर,2024
सामान्य सूचकांक1297130413091316
खाद्य1240124712471254
पान,सुपारी आदि2063207320732081
ईंधन एवं प्रकाश1357136413481354
कपड़े,बिस्तरे व जूते1310131413711375
विविध1359136513591365

****


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *