Spread the love

Iधान खरीद के लिए केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एक अक्तूबर से जिले के 15 केंद्रों पर धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी फसल पकने में कुछ समय है। अधिकारियों ने भी क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
I
Iखरीफ की सबसे बड़ी फसल धान के लिए खरीद सत्र एक अक्टूबर से शुरू हो जाता है। इस वर्ष भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में धान की फसल 9000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में है। बारिश की अधिकता को देखते हुए इस बार धान के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। क्रय केंद्रों पर कॉमन धान 2300 और ए ग्रेड धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। उप संभागीय विपणन अधिकारी अनु जेकरे ने बताया कि अभी जिले में धान फसल की कटाई होने में समय है, करीब एक सप्ताह बाद अगेती धान की कटाई शुरू होगी। चार केंद्रों पर खाद्य और 11 पर सहकारिता विभाग की ओर से धान की खरीद की जाएगी।ई-खरीद पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण, 72 घंटे में होगा भुगतान
I
Iकिसानों को धान बेचने के लिए ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। किसान अपने नजदीकी केंद्र पर प्रभारी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को खसरा-खतौनी, बैंक खाता की पासबुक और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। किसानों की ओर से बेचे गए धान का भुगतान सीधे उनके खातों में 72 घंटे में ऑनलाइन भेजा जाएगा।I


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *